झारखंड की संस्कृति से जुड़ा है छऊ नृत्य : रामदास
गालूडीह क्षेत्र की जोड़िसा पंचायत में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और छऊ नृत्य को झारखंड की संस्कृति से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को पौराणिक कथाओं...

गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह क्षेत्र की जोड़िसा पंचायत के खड़ियाडीह की ओर से एक रात्रि छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन समारोह में शुक्रवार सुबह में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पहुंचे। इस दौरान कमेटी ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि छऊ नृत्य के माध्यम से महाभारत व रामायण की पौराणिक कथा को नयी पीढ़ी को दिखाया जाता है, यह हमारी झारखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ नृत्य है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर इसे बचाए रखना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में अलग-अलग दलों ने नृत्य का किया प्रदर्शन कार्यक्रम में वीणापाणी छऊ नृत्य विकास केंद्र खाटजुड़ी झालदा पुरुलिया के उस्ताद दुर्योधन महतो एवं चिरुहातु छऊ नृत्यानंद छऊ नृत्य पार्टी कोटशिला पुरुलिया के उस्ताद अजीत कुमार ने अपने-अपने दल के साथ पौराणिक कथाओं के अनुसार छऊ नृत्य प्रदर्शित किया।
छऊ नृत्य दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। छऊ नृत्य कार्यक्रम के समापन में मंत्री ने छऊ नृत्य दल को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान ये थे मौजूद मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, काजल डान, अशोक महतो, बादल किस्कू, सोनाराम सोरेन, दुर्गा मुर्मू, दुलाराम टुडू, फूलचंद टुडू, साकला मुर्मू, सिपू शर्मा, अंकुर कांवरी, आयोजक समिति के मुखिया मंगल सिंह, मंटू महतो, निखिल महतो, समीर महतो, छोटू महतो आदि उपस्थित थे। उ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।