Distribution of Goats Under Chief Minister Livestock Scheme in Dumaria मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 26 लाभूकों के बींच बांटे बकरियां, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsDistribution of Goats Under Chief Minister Livestock Scheme in Dumaria

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 26 लाभूकों के बींच बांटे बकरियां

डुमरिया में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 26 किसानों के बीच 125 बकरियों और 26 बकरों का वितरण किया गया। बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने लाभार्थियों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास बताया। लाभूकें...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 14 June 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 26 लाभूकों के बींच बांटे बकरियां

डुमरिया।प्रखंड सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 26 किसानों के बीच 125 बकरी समेत बकरा का वितरण प्रखंड प्रमुख,डुमरिया वरीय पदाधिकारी,एवं बीडीओे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उपस्थित लाभूकों के बीच बीडीओे निलेश कुमार मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत हर ग्राम के लाभूक किसानों को पशुधन वितरण कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की एक कदम आगे बढ़ाने का प्रयास को दर्शाते हैं।इस दौरान प्रखंड के 26 लाभार्थियों के बीच प्रति बकरी व बकरा का लागत मूल्य का10 प्रतिशत छूट पर 104 बकरी एवं 26 बकरा का वितरण किया गया।इस पर बकरा एवं बकरी प्राप्त लाभूकें सरकार के प्रति काफी उत्साह देखने को आ रहें थे।मौके

पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी सलमान खुर्शीद खिजरी,बीडीओे निलेश कुमार मुर्मू,प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा,डाॅ.दीपक महतो, विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन,परगाना लखन मार्डी,किसान मित्र नन्दलाल हेम्ब्रम,राम चन्द्र हांसदा समेत अन्य मौजुद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।