Rice Seed Distribution Inaugurated by MLA Sameer Kumar Mahanti in Baharagora बहरागोड़ा लैंपस में विधायक ने फीता काटकर किया धान बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsRice Seed Distribution Inaugurated by MLA Sameer Kumar Mahanti in Baharagora

बहरागोड़ा लैंपस में विधायक ने फीता काटकर किया धान बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन

बहरागोड़ा में विधायक समीर कुमार महंती ने धान बीज वितरण का उद्घाटन किया। किसानों को 300 क्विंटल एमयूटी 7029 धान का बीज 20 रूपये प्रति किलो की दर से मिलेगा। बीज लेने के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति जमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 18 June 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
बहरागोड़ा लैंपस में विधायक ने फीता काटकर किया धान बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा लैंपस में बुधवार को विधायक समीर कुमार महंती ने धान बीज वितरण का उद्घाटन फीता काट कर किया। विधायक ने कहा कि किसान लैंपस से धान का बीज लेकर बेहतर तरीके से खेती करें। लैंपस के सचिव असित दे ने बताया कि किसानों के लिए 300 क्विंटल एमयूटी 7029 धान का बीज लैंपस में आया है। बीज 20 रूपये प्रति किलो की दर से किसानों को दिया जाएगा। धान बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति को जमा करना अनिवार्य होगा तथा निबंधित किसान को ही धान बीज मिलेगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, प्रखंड विस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड उप प्रमुख मुन्ना होता,झामुमो नेता निर्मल दुवे,मिंटू पाल, पप्पू राउत,बिसु ओझा, जदुपति राणा,मनोज माइती, सुमंतो कुमार, विशाल बारीक, मिथुन कर समेत अनेक किसान उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।