Farewell Ceremony for Retired Anganwadi Workers in Chainpur चैनपुर में सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को दी विदाई, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsFarewell Ceremony for Retired Anganwadi Workers in Chainpur

चैनपुर में सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को दी विदाई

चैनपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा ने उनके कार्यों की सराहना की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 31 May 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
चैनपुर में सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को दी विदाई

चैनपुर। प्रखंड अंतर्गत प्रखंड पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं - सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति पर सामूहिक रूप से विदाई दी गई। कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त सेविका हेमागिनी मिंज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 1985 में मात्र ₹200 मानदेय में कार्य प्रारंभ किया था और सेविकाओं के अधिकारों के लिए दिल्ली से रांची तक संघर्ष किया। उन्होंने अन्य कर्मियों से ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। मौके पर ऊषा अनिमा टोप्पो, तेरेसा टोप्पो, फ़िल्सिता मिंज, नीलिमा केरकेट्टा, ईदा कुजूर, सुशील एक्का, लालमाईत कुमारी और पदमिनी टोप्पो सहित कई सेवानिवृत्त सेविकाएं उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।