डीडीसी ने किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया जोर
रायडीह में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। डीडीसी दिलेश्वर महतो ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और किसानों को मनरेगा के तहत आम बागवानी के लाभ के बारे में बताया।...

रायडीह, प्रतिनिधि। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सोमवार को पुराने प्रखंड परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीसी दिलेश्वर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।अपने संबोधन में डीडीसी ने कहा कि गुमला जिले में मनरेगा के तहत आम बागवानी कर किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यहां चार सौ से पांच सौ एकड़ भूमि में आम की खेती की जा रही है। जिसका उत्पादन झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार का लक्ष्य है कि पाठ जैसे गांवों में नाशपाती का बागान विकसित किया जाए ताकि किसानों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
इसके बाद डीडीसी ने आम की प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। किसानों ने उनसे उचित बाजार व्यवस्था और लाभकारी मूल्य की मांग की, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल सके। मौके पर बीडीओ प्रधान हांसदक,नवागढ़ की मुखिया किरण डुंगडुंग, बीपीओ गीता कुमारी, जोहार संस्था से रामसिंह चातर, रूकमणी देवी, यशोदा देवी, अनीता खातून, कुंती देवी, माइकल एक्का सहित विभिन्न पंचायतों के किसान उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।