Severe Collision of Two Pickup Trucks Near Kaliga Village Drivers Injured बसिया में दो पिकअप के बीच सीधी टक्कर, दोनों चालक घायल, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSevere Collision of Two Pickup Trucks Near Kaliga Village Drivers Injured

बसिया में दो पिकअप के बीच सीधी टक्कर, दोनों चालक घायल

रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क पर कलिगा गांव के पास शनिवार को दो मालवाहक पिकअप वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक देवेंद्र सिंह और दूसरा अभय सिंह शामिल हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 15 June 2025 12:24 AM
share Share
Follow Us on
बसिया में दो पिकअप के बीच सीधी टक्कर, दोनों चालक घायल

बसिया। रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क पर कलिगा गांव के समीप शनिवार को दो मालवाहक पिकअप वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक देवेंद्र सिंह (सारूबेड़ा,थाना कोलेबिरा,जिला सिमडेगा) और दूसरा अभय सिंह (जगदीशपुर, अमेठी उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक वाहन में फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।