चैनपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पिकनिक में शुरू हुई कहासुनी ने ली दो जानें
फुटबॉल मैच के बाद पिकनिक में गई थी तीनों की टोली, हत्या कर शव छिपाने का प्रयास, ग्रामीणों की पूछताछ में खुला राज, जातरी मुंडा ने पिता की हत्या के प्रत

चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतकों में सुखदेव मुंडा (55 वर्ष) और बुधराम मुंडा (22 वर्ष) शामिल हैं। चैनपुर पुलिस ने हत्या के एक आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मृतक सुखदेव मुंडा की पुत्री जातरी मुंडा ने थाना में दी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव में फुटबॉल मैच के बाद सुखदेव मुंडा,बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा पिकनिक मनाने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई,जो मारपीट में तब्दील हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुनियोजित तरीके से छोटू और बुधराम ने सुखदेव को गांव से दूर ले जाकर उसकी लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को मनरेगा के टीसीबी गड्ढे में दफना दिया।
सुखदेव के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। जिसके बाद ग्रामीणों ने बुधराम और छोटू के साथ सुखदेव को जाते देखा था,यह जानकारी दी। शक के आधार पर दोनों से पूछताछ हुई,लेकिन पहले इंकार करने पर ग्रामीणों ने मारपीट कर सच्चाई उगलवाई। शव के छिपाए गए स्थान पर ले जाने के बाद, प्रतिशोध में सुखदेव की बेटी जातरी मुंडा ने बुधराम पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को जातरी मुंडा ने थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल छोटू मुंडा को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्याकांड के पीछे की असल वजह और घटनाक्रम की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।