Youth Seriously Injured in Bike Accident Near Basia Friend Escapes Unharmed बसिया में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी,युवक घायल, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsYouth Seriously Injured in Bike Accident Near Basia Friend Escapes Unharmed

बसिया में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी,युवक घायल

बसिया थाना क्षेत्र के लसिया गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अनूप बागे (30) अपने दोस्त के साथ बाइक पर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाFri, 23 May 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
बसिया में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी,युवक घायल

बसिया। बसिया थाना क्षेत्र के लसिया गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि पीछे बैठा उसका साथी सुरक्षित रहा। जानकारी के अनुसार टकरमा खपरा टोली निवासी अनूप बागे (30) अपने मित्र उम्बुल हेम्ब्रम के साथ बाइक पर सवार होकर लसिया से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में अनूप बागे को गंभीर चोटें आईं जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनूप को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।