महागामा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मंत्री विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित...

महागामा। महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंत्री सह महागामा विधायक प्रतिनिधि विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान भारतीय लोकतंत्र और विकास के क्षेत्र में अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा, "राजीव गांधी केवल एक नेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनका सपना था एक ऐसा भारत जो शिक्षित हो, सशक्त हो और तकनीकी रूप से समृद्ध हो। आज देश की युवा पीढ़ी उन्हीं के सपनों को लेकर आगे बढ़ रही है।उन्होंने
कहा कि राजीव गांधी भारत में दूरसंचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त किया, जिससे गांवों तक लोकतंत्र की पहुंच सुनिश्चित हो सकी। साथ ही उन्होंने शिक्षा नीति में क्रांतिकारी बदलाव कर नई पीढ़ी को ज्ञान से जोड़ने का काम किया।उनका त्याग, विचारधारा और दूरदर्शिता आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। हम उन्हें भूले नहीं हैं और ना ही कभी भूलेंगे।कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने राजीव गांधी के सपनों के भारत को साकार करने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।