Severe Heatwave Hits Godda Temperatures Soar to 40 C गोड्डा में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40 डिग्री, लू की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsSevere Heatwave Hits Godda Temperatures Soar to 40 C

गोड्डा में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40 डिग्री, लू की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त

गोड्डा में पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। आने वाले दो दिनों में तापमान 42 से 47 डिग्री के बीच रहने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाThu, 24 April 2025 05:59 AM
share Share
Follow Us on
गोड्डा में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40 डिग्री, लू की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त

गोड्डा। गोड्डा में पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुच गया, जिससे आम जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। पछुवा हवा और लू की स्थिति ने लोगों को और परेशान किया । सुबह 8:00 बजे के बाद से ही गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से निकालना मुश्किल हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि आने वाले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा , जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा। पछुवा हवा (लू) की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। इस भीषण गर्मी का असर गोड्डा के बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ देखा गया। दिन के समय मुख्य बाजार की सड़कें लगभग सूनी नजर आईं। जो लोग बाहर निकलने को आवश्यक काम से निकले थे, सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर खुद को सूरज की चिलचिलाती धूप से बचाते नजर आए। कई जगहों पर पेयजल की कमी भी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।