सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय
गावां पंचायत सचिवालय में भाकपा माले की बैठक हुई, जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि प्रखंड में दो हजार नए सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है। तीन मार्च से...

गावां, प्रतिनिधि। गावां पंचायत सचिवालय में सोमवार को भाकपा माले की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में सभी पंचायतो में ब्रांच कमेटियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। पूरे प्रखंड में दो हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर राजकुमार यादव ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। बगैर पैसा दिए कोई काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन मार्च से भाकपा माले के द्वारा घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कहा कि मनरेगा में स्वीकृति के नाम पर मुद्रमोचन, 15वीं वित्त, अबुआ आवास आदि में लूट मची है। जिससे पूरे प्रखंड की जनता परेशान है। 26 फरवरी को डीसी व डीडीसी से मिलकर इन समस्याओं को रखेंगे। स्थानीय सांसद विधायक चुप्पी साधे हुए है। भाकपा माले भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकलदेव यादव एवं संचालन अशोक मिस्त्री ने किया। मौके पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुखिया चन्दन कुमार, दिनेश्वर यादव, मुस्लिम अंसारी, इंद्रदेव प्रसाद यादव, आनंदी यादव, जितेंद्र यादव, गणेश यादव, सुरेश दास, रंजीत राम, अशोक यादव, अखलेश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।