Celebrating 300th Birth Anniversary of Maharani Ahilyabai Holkar Seminar Highlights Her Legacy अहिल्याबाई का व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणादायी: प्रशांत, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Maharani Ahilyabai Holkar Seminar Highlights Her Legacy

अहिल्याबाई का व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणादायी: प्रशांत

गिरिडीह कॉलेज में महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 31 May 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई का व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणादायी: प्रशांत

गिरिडीह, प्रतिनिधि। न्याय, धर्म और लोकसेवा की प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह पर शुक्रवार को गिरिडीह कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, नवल किशोर सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो विनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके और माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मौके पर बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं के द्वारा माता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया। गणेश वंदना के साथ छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

इस दौरान प्रशांत लायक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणादायी है। डॉ अनुज कुमार ने कहा कि वह एक ऐसी वीरांगना थी, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महादेव दुबे ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर न्याय, धर्म और लोकसेवा की प्रतीक थी। कार्यक्रम की प्रभारी प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने भारत में सबसे पहले नारी शिक्षा के महत्व को समझा और समाज में नारी शिक्षा के लिए जागृति पैदा की। मौके पर भाजपा नेता संदीप डंगायच, हरमिंदर सिंह बग्गा, समीरदीप, उज्जवल तिवारी, कृष्ण कांत, प्रियंका, स्नेहा, शिवानी, सुधांशु, नितेश, विकास, हीरालाल मंडल, अवधेश मिश्रा, शशिकांत, संदीप, अजय, बीएड सेमेस्टर 2 और 4 के छात्र छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स व अन्य कई छात्र छात्राएं शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।