रफ्तार में जा रही कार पलटी, बाल-बाल बचा दंपति
बगोदर में मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। संयोग से, कार पर सवार दंपति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद भाजपा नेता धनंजय सिंह ने पीड़ितों का हालचाल जाना। दंपति को मामूली चोट आई, वे...

बगोदर, प्रतिनिधि। नेशनल हाइवे पर मंगलवार को रफ्तार में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी। संयोग रहा कि इस घटना में कार पर सवार दंपति बाल-बाल बच गया। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई है। यह घटना बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के सोनतुरपी में हुई है। घटना के बाद मौके पर भाजपा नेता धनंजय सिंह पहुंचे। उन्होंने कार सवार लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि कार पर दंपति सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से बनारस जा रहे थे। इसी बीच यह घटना हुई। बताया कि इस घटना में दोनों में से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। दोनों को मामूली चोट लगी है। बाद में दोनों दूसरे गाड़ी से गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।