Farmers Protest Against False Charges and Attack on KJP Leader in Giridih प्रशासन के नापाक मंसूबों को किसानों ने किया नाकाम: अवधेश, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFarmers Protest Against False Charges and Attack on KJP Leader in Giridih

प्रशासन के नापाक मंसूबों को किसानों ने किया नाकाम: अवधेश

गिरिडीह में किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने अवधेश कुमार सिंह पर जानलेवा हमले और झूठे मुकदमे के खिलाफ बैठक की। उन्होंने प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई और 17 किसान नेताओं को जमानत पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 27 May 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
प्रशासन के नापाक मंसूबों को किसानों ने किया नाकाम: अवधेश

गिरिडीह। किसान जनता पार्टी के अवधेश कुमार सिंह अधिवक्ता पर तिसरी अंचल कार्यालय में जानलेवा हमला करने एवं उल्टे झूठा मुकदमा बनाकर जेल भेजने से आक्रोशित किजपा के सदस्यों ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में बैठक की। बैठक किजपा के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह अधिवक्ता ने कहा कि कुछेक प्रशासनिक पदाधिकारियों उन्हें जान से मारने की जो योजना बनायी थी, उस नापाक मंसूबे को किसानों ने विफल कर दिया। इसके बाद प्रशासन के लोगों ने किजपा के क्रांतिकारी नेताओं पर संगीन अपराध करने का झूठा मुकदमा किया और जेल भेजा, ताकि न्यायालय के आदेश के आलोक में रजिस्टर टू की प्रति अंचल अधिकारी को देना नहीं पड़े।

न्यायालय ने पीड़ित किसानों के दर्द को समझते हुए सभी 17 क्रांतिकारी किसान नेताओं को जमानत पर मुक्त किया। जिससे एक बार फिर भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के नापाक मंसूबे विफल हो गया। जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह अब गिरिडीह जिला के सभी अंचल अधिकारी को रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति हर हाल में देना ही पड़ेगा। कहा कि जो अधिकारी बिना घूस का काम नहीं करेंगे, किजपा के लोग उस अधिकारी के कार्यालय में जाकर हल्ला बोलेंगे। बैठक में जेल जानेवाले सभी 17 नेताओं को किजपा का फर्स्ट लाइन लीडर का उपाधि दिया गया। तीसरी के आंदोलन में पुलिस ने जिस आंदोलनकारी को गिरफ्तार नहीं किया और उसमें से जो बिना डरे बाहर में आंदोलन में डटे रहे उसे सेकेंड लाइन लीडर का उपाधि दी गयी। बैठक मे किजपा के महासचिव भागीरथ राय, दासो मुर्मू, अफसर खान, कार्यालय सचिव विजय कुमार, जहांगीर अंसारी, मुंशी मुर्मू, शुक्ररा मुर्मू, सुमनि सोरेन, मालती देवी, खुशबु देवी, ललीया देवी, घनश्याम पंडित, मुकेश राय, जोशिल मरांडी, संतोष बास्के, सरीता मरांडी, पानो हेम्ब्रोम, धनेश्वर महतो, मुन्ना टुडू, हदिश अंसारी, जोगेश्वर ठाकुर सहित कई किसान उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।