Former MP Tilakdhari Prasad Singh Hospitalized in Critical Condition पूर्व सांसद तिलकधारी की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFormer MP Tilakdhari Prasad Singh Hospitalized in Critical Condition

पूर्व सांसद तिलकधारी की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

गिरिडीह के पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वे आईसीयू में हैं और उनकी हालत नाजुक है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 11 April 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद तिलकधारी की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

गिरिडीह। कोडरमा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पुत्र कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि वे अभी आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह की तबीयत बिगड़ने की जानकारी के बाद कई नेता नर्सिंग होम पहुंच रहे हैं। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और सतीश केडिया भी गुरुवार को पहुंचे। बता दें कि 87 वर्षीय तिलकधारी सिंह दो बार कोडरमा से सांसद रहे हैं। वे धनवार के विधायक भी रहे हैं। तिलकधारी सिंह शिक्षक की नौकरी छोड़ सार्वजनिक जीवन में उतरे। वे मुखिया, प्रमुख से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष, विधायक व सांसद भी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।