Celebration of Palm Sunday in Churches with Special Mass and Community Participation धूमधाम से मना खजुर पर्व, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsCelebration of Palm Sunday in Churches with Special Mass and Community Participation

धूमधाम से मना खजुर पर्व

प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चर्चों में खजुर पर्व धूमधाम से मनाया गया। कैथलिक चर्चों में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें अजीत पॉल केरकेटटा ने मुख्य भूमिका निभाई। पुरोहितों ने येसु के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 13 April 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मना खजुर पर्व

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चर्चो में खजुर पर्व धूमधाम से मनाया गया। कैथलिक चर्च जितूटोली और बांकी लचरागढ़ चर्च में खजूर पर्व धूमधाम के साथ बनाया गया। इस अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया। मौके पर अजीत पॉल केरकेटटा की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जिनका सहयोग फा अरविंद खाखा और फा जोसेफ टेटे ने सहयोग किया। मौके पर पुरोहितो ने अपने संबोधन में कहा कि जब येसु येरुसलेम गए तो सभी लोग रास्ते में उनका स्वागत किए। धनी लोग मार्ग में कपड़े बिछाए गरीब लोग जैतून की डालिया लेकर उनका स्वागत किए। येसु के शिष्य दाउद के पुत्र का जय जयकार किया। येसु के येरुसलेम के प्रवेश की घटना को ही खजूर रविवार के रुप में मनाया जाता है। यहां पर जैतून नहीं है इसलिए खजूर की डालिया लेकर विश्वासी गिरजाघर में एकत्र हो मुक्तिदाता प्रभु येसु की अराधना करते है। मौके पर काफी संख्या में मसीही धर्मावलंबियों की भीड़ रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।