Giridih Experiences Hottest Day of the Season with Temperature Reaching 41 3 C 41 पर पहुंचा पारा, सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGiridih Experiences Hottest Day of the Season with Temperature Reaching 41 3 C

41 पर पहुंचा पारा, सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार

गिरिडीह में गुरुवार को इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया। बाद में बादल छाने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 16 May 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
41 पर पहुंचा पारा, सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गुरुवार को इस सीजन की सर्वाधिक गर्मी रही। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से कड़ी धूप और तपिश लोगों को परेशान करती रही। दस बजे के बाद लोगों को लू का अहसास होने लगा। दिन के समय चली गर्म हवाएं लोगों को झूलसाते रही। दोपहर बाद मौसम एकाएक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इस दौरान ठंडी हवाएं चलनी लगी तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी। लेकिन मौसम दगा दे गई। रात में गर्मी का असर बना रहा।

लोगों को उमस परेशान करती रही। इसके पूर्व दोपहर के समय तपिश के चलते शहर की सड़कें लगभग सुनसान रही। जरुरी काम के लिए ही लोग बाहर निकले, अन्यथा अधिकांश लोग घरो में ही दुबके रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।