Guru Angad Dev Ji Maharaj s Prakash Parv Celebrated with Devotion in Giridih प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGuru Angad Dev Ji Maharaj s Prakash Parv Celebrated with Devotion in Giridih

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन

गिरिडीह में गुरु कृपा सेवा सोसाईटी द्वारा गुरु अंगद देव जी महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया गया। प्रधान गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। लंगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 30 April 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गुरु कृपा सेवा सोसाईटी के द्वारा सिखों के दूसरे गुरु श्री गुरु अंगद देव जी महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर के प्रधान गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय रागी जत्थे द्वारा श्री गुरु अंगद देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया। मौके पर बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका। वहीं देर शाम तक चले इस कीर्तन दरबार के उपरांत लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और लंगर चखा। मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से गिरिडीह महिला सिख इकाई द्वारा लगातार शाम को पाठ का आयोजन किया जा रहा था, जिसका मंगलवार को समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा ,सरदार कुंवरजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, कुशल सलूजा सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।