Jharkhand Development Initiatives MLA Kalpana Soren Launches 58 Crore Projects आंदोलनकारियों के संघर्ष के कारण ही मिला है सुंदर झारखंड: कल्पना, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Development Initiatives MLA Kalpana Soren Launches 58 Crore Projects

आंदोलनकारियों के संघर्ष के कारण ही मिला है सुंदर झारखंड: कल्पना

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने झारखंड प्रखंड में 58 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें पर्यटकीय विकास कार्य और सड़क निर्माण शामिल हैं। विधायक ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष के कारण ही...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 6 June 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
आंदोलनकारियों के संघर्ष के कारण ही मिला है सुंदर झारखंड: कल्पना

गांडेय, प्रतिनिधि। जिन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड अलग के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने झारखंड अलग की लड़ाई में अपना जीवन लगा दिया। उन्होंने अपना जीवन में हमेशा संघर्ष किया। इस संघर्ष के क्रम में जेल जाना पड़ा। झारखंड आंदोलनकारियों को मानसिक और शारारिक यातनाएं झेलनी पड़ी। उक्त बातें गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव स्थित स्व. बसंत पाठक स्मृति उद्यान का आवश्यक विकास कार्य योजना का शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रही थी। विधायक ने कहा कि यातनाएं सिर्फ आंदोलनकारियों ने ही नहीं झेली थी, बल्कि उनका परिवार, रिश्तेदार और करीबियों को भी झेलना पड़ा।

विधायक ने कहा कि शहीद बसंत पाठक ने कम संसाधनों में अपनी लड़ाई लड़ी थी। विधायक ने कहा कि हमारे झारखंड में बहुत से चिन्हित आंदोलनकारी हैं। बहुत से चिन्हित नहीं हैं मगर उन सभी के संघर्ष और लड़ाई के कारण ही हम सभी लोग वर्तमान समय में एक सुंदर झारखंड का भविष्य देखने का काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में सूबे के मुख्यमंत्री एक सुंदर झारखंड गढ़ने का काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि हर क्षेत्र में झारखंड की सरकार काम कर रही है। इसके पूर्व जोराआम पहुंचने पर विधायक ने शहीद बसंत पाठक की वेदी पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व गांडेय विधायक का स्वागत किया गया। मौके पर शहीद बसंत पाठक के परिवार से गौतम पाठक, राजकुमार पाठक, बद्री पाठक, मंटु पाठक, आदर्श पाठक, अभिनव पाठक, स्थानीय कार्यकर्ताओं में रितेश पाठक, अरुण पाठक, मीठु पाठक, कुंदन पाठक, भैरव प्रसाद वर्मा, वैजनाथ राणा, भागवत सिंह आदि उपस्थित थे। बता दें कि जोराआम गांव के बाद विधायक प्रखंड परिसर पहुंची। प्रखंड परिसर में गांडेय प्रमुख ने उनका स्वागत किया। प्रखंड के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। हम जिस परिवेश में पैदा हुए, जिस परिवेश में पले- बढ़े और हमारी कला संस्कृति पूजा पाठ सभी का एक जगह में समागम हो सके उक्त उद्देश्य से मांझी हाउस का निर्माण किया जा रहा है। प्रखंड परिसर में विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करने और पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। विधायक गांडेय में आयोजित यज्ञ परिसर में पहुंचकर माथा टेका। पहरीडीह गांव पहुंचने पर मो सुलेमान, मो. सिराज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से विधायक का स्वागत किया। बुधुडीह और बंदगुदा गांव में आयोजित सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क होना जरुरी है। सड़कें दो जिलों को जोड़ने का काम करती है। विधायक ने किया 58 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने बुधवार को गांडेय प्रखंड के विभाग स्थानों में लगभग 58 करोड की योजनाओं का शिलान्यास किया। प्रखंड के दासडीह के जोराआम गांव और फुलजोरी के पहरीडीह गांव में पर्यटकीय विकास कार्य का शिलान्यास किया। दोनों योजनाओं की लागत 49-49 लाख रुपये है। उन्होंने प्रखंड परिसर में गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 21 मांझी हाउस योजना का शिलान्यास किया। इसकी लागत लगभग 4 करोड़ है। विधायक ने गांडेय के बुधुडीह गांव में 36 करोड़ की लागत से बननेवाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने बंदगुदा गांव में भी 16 करोड 88 लाख की लागत से बननेवाली सड़क का शिलान्यास किया। बंदगुदा में विधायक ने लगभग 1 दर्जन इमारती और फलदार वृक्ष लगाये। मौके पर सभी वनरक्षी और डीएफओ मनीष तिवारी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, एसडीओ यशवंत विस्पुते, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सीएस डा. एसपी मिश्रा, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महासचिव महालाल सोरेन आदि उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।