Jharkhand Movement Activists Meet to Demand Rights and Pension in Gandey झारखंड आंदोलनकारियों की हुई बैठक, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Movement Activists Meet to Demand Rights and Pension in Gandey

झारखंड आंदोलनकारियों की हुई बैठक

गांडेय के पंदनिया गांव में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई, जिसमें उनके हक, अधिकार और सम्मान पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मो मुस्तफा ने बताया कि गिरिडीह जिले के 3000 आंदोलनकारियों को उनके हक से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 16 June 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड आंदोलनकारियों की हुई बैठक

गांडेय। गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत के पंदनिया गांव स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक झारखंड आंदोलनकारी सहयोग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो मुस्तफा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के हक अधिकार और सम्मान के विषय में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर गुरुजी के निर्देश पर हम सभी लोगों ने आंदोलन किया था। गिरिडीह जिला के लगभग 3000 झारखंड आंदोलनकारियों को उसके हक से वंचित किया गया है जबकि दूसरे जिलों में आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र के साथ पेंशन भी दिया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गिरिडीह के आंदोलनकारियो का एक प्रतिनिधि मंडल सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर प्रमाण पत्र और पेंशन की मांग करेंगे। आंदोलनकारियों की मांग पर सरकार गंभीर नहीं दिखी तब आंदोलनकारी आंदोलन करने की रणनीति बनाएंगे। मौके पर मो अशद , देवीश्वर मुर्मू, शिवलाल हांसदा, नारायण राणा, मीठू मंडल सहित अन्य आंदोलनकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।