Jharkhand Mukti Morcha Strengthens Organization and Tackles Corruption in Bagodar झामुमो की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Mukti Morcha Strengthens Organization and Tackles Corruption in Bagodar

झामुमो की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर

बगोदर में झामुमो की बैठक हुई, जिसमें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव में पार्टी का झंडा लहराने की अपील की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 5 June 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
झामुमो की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर

बगोदर। बगोदर प्रखंड झामुमो की मैराथन बैठक बुधवार को हरिहरधाम के एक मैरेज हॉल में हुई। चार घंटे तक चली बैठक में संगठन मजबूती के साथ राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार - प्रसार करने एवं जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी विस चुनाव में झामुमो का झंडा बगोदर में लहराने के लिए अभी से ही मैदान में उतरने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने और भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को एसीबी के हाथों पकड़वाकर जेल भेजवाने पर जोर दिया गया।

खेतको की घटना को लेकर भाजपा और भाकपा माले पर राजनीति करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि तोड़े गए अबुआ आवास का निर्माण कार्य पूरा कैसे हो इसकी चिंता इन दोनों दलों को नहीं है। कहा गया कि भुक्तभोगी तारा कुमारी पांडेय के तोड़े गए अबुआ आवास निर्माण कार्य पूरा करने की दिशा में झामुमो के द्वारा पहल की गई है और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि केंद्रीय कमेटी सदस्य शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने कहा कि बगोदर में भ्रष्टाचार का बीज तीस साल पूर्व बोया गया था जो आज पेड़ का रुप ले लिया है। आज अधिकारी - कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे। केंद्रीय कमेटी सदस्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत केंद्रीय कमेटी में जगह मिलने पर पार्टी नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल एवं नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए पार्टी कार्यालय पूरा दिन खुला है। वे अपनी समस्याओं को कार्यालय तक लाएं। निश्चित रूप से उसका समाधान प्रखंड समिति करेगी। युवा नेता नीतीश पटेल ने अपने संबोधन में युवाओं के बीच जोश भरने का काम किया। कहा कि युवा बेझिझक अपनी समस्याओं को मेरे तक लाएं। हम उनका समाधान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सचिव साकिर अंसारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र महतो, रुपलाल चौधरी, शहनवाज अंसारी, मन्नू प्रसाद साहू, ग्यासुद्दीन अंसारी, सोमर महतो, मेघु महतो, विक्रम कुमार, उमेश प्रसाद, संजय प्रसाद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। युवा और अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन बैठक में पार्टी के आनुषांगिक वर्ग संगठन युवा मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से युवा मोर्चा के लिए अनुज कुमार मंडल को अध्यक्ष, इस्तियाक अंसारी को सचिव, सोनू कुमार मंडल एवं खुर्शीद आलम को उपाध्यक्ष, प्रदीप महतो को सह सचिव, मुस्ताक अंसारी को प्रवक्ता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए अनवर अंसारी को अध्यक्ष, भोला खान को सचिव, नौशाद अंसारी एवं कादिर अंसारी को उपाध्यक्ष, इलियास खान को सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा मुख्य मोर्चा प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए सुरेश कुमार रजक को उपाध्यक्ष एवं ढालचंद महतो और प्रवीण कुमार को प्रवक्ता बनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।