Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMissing Youth from Baghodar Found After Month in Dubai Faces Mental Health Issues
लापता युवक पेटरवार से बरामद
बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत का युवक कामेश्वर महतो पिछले महीने दुबई में लापता हो गया था। एक महीने बाद उसका सुराग मिला, लेकिन उसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। घर लौटने के बाद वह फिर लापता हो गया, लेकिन...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 5 April 2025 04:29 PM
बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत अंतर्गत बखरीडीह का युवक कामेश्वर महतो पिछले महीने दुबई में लापता हो गया था। एक महीने बाद उसका सुराग मिला तब उसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। काफी मशक्कत के बाद उसे वापस घर लाया गया। इधर घर आने के बाद एक बार फिर वह लापता हो गया था। काफी खोजबीन किए जाने पर चार दिनों बाद उसका सुराग मिला। वह भटक कर पेटरवार चला गया था। इसकी सूचना मिलने पर भाकपा माले नेता पवन महतो एवं प्रो हेमलाल महतो उसके परिजनों के साथ पेटरवार पहुंचे और युवक को साथ लेकर घर लौट आएं हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।