Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMumbai Police Arrests Youth Rahul Kumar in Gawana for Alleged Crime
मुंबई पुलिस ने रेप मामले में युवक को पकड़ा
मुंबई पुलिस ने गावां थाना क्षेत्र के कोनी गांव से युवक राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वसवा अंधेरी वेस्ट मुंबई थाने में एक युवती द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 17 June 2025 06:02 AM

गावां। मुंबई पुलिस ने गावां थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत स्थित कोनी से एक युवक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई। उक्त युवक पर वसवा अंधेरी वेस्ट मुंबई थाने में कांड संख्या 408/25 के तहत एक युवती द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। मुंबई पुलिस ने गावां थाना पुलिस के सहयोग से उक्त युवक को कोनी गांव से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि गावां थाना पुलिस के सहयोग से युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसे मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।