Protests in Giridih for Palestine Solidarity Day Demanding Peace and Justice एकजुटता दिवस पर भाकपा माले का प्रदर्शन, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsProtests in Giridih for Palestine Solidarity Day Demanding Peace and Justice

एकजुटता दिवस पर भाकपा माले का प्रदर्शन

गिरिडीह में 17 जून को वामपंथी दलों के संयुक्त आह्वान पर फिलिस्तीन एकजुटता दिवस मनाया गया। भाकपा माले ने पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी-इजरायली गठजोड़ के खिलाफ नारे लगाए। बैठक में अपहृत...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 18 June 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
एकजुटता दिवस पर भाकपा माले का प्रदर्शन

गिरिडीह, प्रतिनिधि। वामपंथी दलों के संयुक्त आह्वान पर 17 जून को फिलिस्तीन एकजुटता दिवस के अवसर पर पपरवाटांड़ पार्टी कार्यालय से भाकपा माले ने प्रदर्शन कर सड़कों पर मार्च किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने युद्ध नहीं शांति चाहिए, अमेरिका इजरायल की खूनी गठजोड़ मुर्दाबाद, गाजा के औरतों-बच्चों पर हमला करना बंद करो, गाजा में हो रहे जनसंहार पर रोक लगाओ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूरन महतो, जिला सचिव अशोक पासवान, नगर कमेटी सचिव राजेश सिन्हा कर रहे थे। प्रदर्शन में मुख्य रुप से मसूदन कोल्ह, रामलाल मूर्म, दारा प्रसाद सिंह किशोर राय, लखन कोल्ह, राजकुमार राय, तबारक खान उर्फ चुन्नू, एकराम अंसारी, सलामत अंसारी, रंजीत मुर्मू, अश्वा खातुन, दिलीप राय, नागेश्वर महतो, अजीत राय आदि लोग शामिल थे।

एकजुटता दिवस पर आयोजित प्रदर्शन के पूर्व पार्टी कार्यालय में किसान नेता सह क्षेत्र प्रभारी का. पूरन महतो की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। संचालन शंकर पांडेय कर रहे थे। बैठक में गिरिडीह, बेंगाबाद, गाण्डेय, डुमरी, पीरटांड़ और नगर कमेटी के सचिव ने बारी बारी से सांगठनिक गतिविधियों पर आधारित रिपोर्ट को रखा। विचार विमर्श के बाद कई निर्णय लिए गए। जिसमें मुख्य रुप से दक्षिण अफ्रीका के नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांच मजदूरों के सकुशल रिहाई के लिए 22 जून को एपवा के नेतृत्व में कोडरमा सांसद के आवास के समक्ष आयोजित प्रदर्शन को ऐतिहासिक रुप से सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक महिलाओं को एकजुट करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित भाकपा-माले के जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि अफ्रीका के नाइजर में अपहृत मजदूरों का पता लगाकर सकुशल वापसी कराने में भारत सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि इजराइल फिलिस्तीन जनता का जनसंहार कर रही है। गाजा को अभूतपूर्व अमानवीय संकट में धकेल दिया है। अमानवीय रुप से इजरायल गाजा में राहत सामग्री तक की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। चिंताजनक बात यह कि भारत सरकार फिलिस्तीन की जनता के साथ खड़ी नहीं है, बावजूद देश के लोग जो मानवतावादी है। आज फिलिस्तीन की जनता के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है। बैठक को जिला कमेटी सदस्य राजेश सिन्हा, महताब अली मिर्जा, कन्हैया पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।