ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान
बिरनी प्रखण्ड के राजमनिया निवासी लक्ष्मण साव की पत्नी, पिंकी देवी, ने सोमवार को सरिया के केशवारी गांव के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा। पिंकी अपने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 28 Jan 2025 02:44 AM

सरिया, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखण्ड के राजमनिया निवासी लक्ष्मण साव की पत्नी पिंकी देवी 33 ने सोमवार को सरिया के केशवारी गावं के पास रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडिह भेज दिया। महिला ने किन कारणों से अपनी जान दी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका का घर बिरनी के खेराडीह में है। मृतका अपने पीछे पति व दो बच्चों को छोड़ गई है। घटना की पुष्टि सरिया थाना प्रभारी योगेश कुमार ने की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन लेते गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।