बाइक दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत
देवरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय जटी मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। जटी अपने बेटे के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी उन्हें...

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी दुर्गा मंदिर-बुढ़ियासारे मोड़ के पास मंगलवार शाम में हुई सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप घायल वृद्ध जटी मरांडी 60 की इलाज के क्रम में बुधवार को धनबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। मृतक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव का निवासी था। जटी मरांडी खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरन पोषण करता था। बताया कि मंगलवार की शाम में जटी मरांडी अपने पुत्र सिमोन मरांडी के साथ बाइक से वापस अपना गांव जा रहा था। उसी क्रम में एक बाइक सवार ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल गये थे। घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में दोनों का प्राथमिक करने के बाद जटी मरांडी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह और बाद में धनबाद ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में बुधवार को जटी की मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।