Vat Savitri Festival Celebrated with Enthusiasm in Giridih वट सावित्री पूजा आज, सुहागिनों में भारी उत्साह, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsVat Savitri Festival Celebrated with Enthusiasm in Giridih

वट सावित्री पूजा आज, सुहागिनों में भारी उत्साह

गिरिडीह में वट सावित्री पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं में पूजा को लेकर उत्साह है। रविवार को बाजार में भीड़ उमड़ी रही, जहां महिलाएं पूजा सामग्री खरीदने आईं। वट वृक्ष का धार्मिक महत्त्व और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 26 May 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
वट सावित्री पूजा आज, सुहागिनों में भारी उत्साह

गिरिडीह। वट सावित्री पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह है। पूजन संबंधित सामग्री की खरीदारी के लिए भी सुहागिन महिलाओं की भीड़ रविवार को बाजार में उमड़ पड़ी। वट सावित्री पूजा को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पंखा, डलिया व पूजन सामग्री की अस्थायी दुकाने लगाई गई। व्रती महिलाएं रविवार को बांस से बना पंखा, लीची, आम सहित विभिन्न सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार पहुंची। शहर के बड़ा चौक, गांधी चौक, मकतपुर चौक, कचहरी चौक, कालीबाड़ी चौक समेत अन्य बाजारों में रविवार को रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही।

फल व अन्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी वट सावित्री पूजा के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। श्रृंगार की दुकानों में भी खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देर शाम तक लगी रही। महिलाओें ने बताया कि मानव एवं प्रकृति के बीच एक दूसरे के सम्मान के साथ-साथ भरण-पोषण का भी इस पर्व से गहरा रिश्ता है। कहा कि धर्म शास्त्र में वट वृक्ष को धार्मिक स्थलों का पर्याय माना गया है। धार्मिक आस्था के कारण ही ग्रामीण क्षेत्र में कई धर्म स्थान पर वट वृक्ष का अस्तित्व आज तक बरकरार है। संस्कृति से इसका गहरा नाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।