Widow Exploited by Brother-in-Law Promises Marriage Seeks Justice शादी का झांसा देकर देवर ने विधवा भाभी का किया यौन शोषण, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsWidow Exploited by Brother-in-Law Promises Marriage Seeks Justice

शादी का झांसा देकर देवर ने विधवा भाभी का किया यौन शोषण

बेंगाबाद में एक विधवा भाभी ने अपने देवर पर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। देवर ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता न्याय के लिए पुलिस थाने पहुंची। उसने सास-ससुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 23 April 2025 06:20 AM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर देवर ने विधवा भाभी का किया यौन शोषण

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शादी करने का झांसा देकर एक देवर ने विधवा भाभी के साथ संबंध बना लिया। फिर देवऱ ने भाभी के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। देवऱ के इस रवैए से मजबूर पीड़िता इंसाफ के लिए मंगलवार को बेंगाबाद थाना पहुंची। उन्होंने इस सिलसिले में देवर के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की फरियाद लगाई है। यह मामला चपुआडीह पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वह गांडेय थाना क्षेत्र की रहनेवाली है। चपुआडीह पंचायत के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद उसने एक संतान को जन्म दिया। जो अभी तीन साल का है। इस बीच उनके पति की आकस्मिक मौत हो गई। पुत्र के लाड़ प्यार में वह ससुराल में रह रही थी। म़ृतक पति के दूसरे नंबर के देवर अपने भाभी के मोबाइल में कई तरह का मैसेज भेजने लगा। फिर देवर ने उसे शादी करने का प्रलोभन देकर उससे अनैतिक संबंध स्थापित भी कर लिया। पीड़िता ने अपने सास-ससुर को भी इस बात से अवगत करा दी है। सास ससुर भी देवर के साथ शादी रचाने के लिए रजामंदी थे। लेकिन देवर शादी करने से मुकर गया। सास ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसे रास्ते से हटाने के लिए भोजन में जहर तक डाला गया और मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया है। पीड़िता के आवेदन देने के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।