दुंधमुंही बच्ची को साथ लेकर पति का घर छोड़ चली गयी विवाहिता
गिरिडीह की एक विवाहिता ने अपने पति का घर छोड़ दिया है और अपनी एक साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई है। पति पिंटु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि पत्नी ने घर में एक नोट छोड़कर...

गिरिडीह। एक विवाहिता अपने पति का घर छोड़कर चली गई है। एक साल की दुंधमुंही बच्ची को भी वह अपने साथ ले गई है। साल 2021 में इसरी बाजार के युवक से लड़की का प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पटेल नगर में वह अपने पति के साथ एक किराये के मकान में रहती थी। विवाहिता राधा कुमारी का पति पिंटु प्रसाद रंग पुट्टी का काम करता है। पिंटु ने शनिवार को मुफस्सिल थाना में इस संबंध में एक लिखित शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी बच्ची को लेकर घर छोड़कर चली गयी है। अब वह उसे कहां ढुंढेगा। इसलिए वह थाना को इसकी जानकारी दे रहा है। पत्नी पर किसी के साथ भागने का शक
पिंटु का कहना है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई है। उसने कहा कि दिल्ली में रहने वाले किसी युवक से उसकी बातचीत होती थी। पिंटु का कहना है कि 25 अप्रैल को वह अपने काम पर गया था। काम खत्म कर रात आठ बजे अपने घर आया था देखा कि घर में ताला लगा हुआ है और ताला में ही चाभी लटका हुआ है। इसके बाद वह दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा कि उसकी पत्नी ने घर के किचन में एक कागज में लिखकर छोड़ा है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रही है। पीछा नहीं करना। बच्ची को भी साथ लेकर जा रहे हैं।
बराकर मंदिर में किया था शादी
पिंटु प्रसाद का कहना है कि वह उसकी पत्नी ने साल 2021 में हिन्दू रीति रिवाज से बराकर मंदिर में विवाह किया था। विवाह के बाद से वे लोग ठीक-ठाक से रह रहे थे। वह रंग पुट्टी का काम कर सुखी संपन्न अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। 13 अप्रैल 2024 को उसे एक पुत्री भी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।