हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
चौपारण थाना क्षेत्र के कुबरी डोईया में 60 वर्षीय बद्रीका देवी की हत्या का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। महिला को धारदार हथियार...

चौपारण, प्रतिनिधि। चौपारण थाना क्षेत्र के कुबरी डोईया में 60 वर्षीय बद्रीका देवी की निर्मम हत्या का मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गंभीरता से जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने घंटों घटनास्थल और आसपास के इलाकों का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, महिला के गर्दन के ऊपर, कान के नीचे धारदार हथियार से दो बार वार किया गया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के बाद से ही पुलिस की टीम और वरीय अधिकारी इस मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मामले के अनुसंधान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, जो जांच में सहायक होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।