Condolence Meeting Held for Contractor Bindshewari Yadav in Hazaribagh बिंदेश्वरी यादव को दी संवेदकों ने दी श्रद्धाजंलि, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsCondolence Meeting Held for Contractor Bindshewari Yadav in Hazaribagh

बिंदेश्वरी यादव को दी संवेदकों ने दी श्रद्धाजंलि

हजारीबाग में संवेदक स्व बिंदेश्वरी यादव के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सभी संवेदकों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की और उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 12 April 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
बिंदेश्वरी यादव को दी संवेदकों ने दी श्रद्धाजंलि

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि डीवीसी चौक स्थित संवेदक संघ कार्यालय में संवेदक स्व बिंदेश्वरी यादव के निधन पर शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। सभी संवेदकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी संवेदकों ने बारी-बारी से स्व बिंदेश्वरी यादव के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संवेदक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता ने कहा कि स्व बिंदेश्वरी यादव बहुत मधुर व्यवहार के धनी संवेदक थे। संवेदक संघ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाये थे। कार्यक्रम में संघ के सचिव मुकेश कुमार, मुख्य संरक्षक दीपक कुमार, संजय कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष विशेश्वर यादव, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, मुखिया सुखदेव यादव, नागेश्वर यादव ,राजू प्रसाद, बहादुर पटेल ,श्री प्रकाश कुशवाहा ,अमरेंद्र यादव , इंद्रजीत मेहता ,पवन पांडे, संजय अखोरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।