इचाक रतनपुर के रुद्र महायज्ञ में प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण
इचाक प्रखंड के रतनपुर और मनाई गांव में श्री श्री 108 श्री राम जानकी सह शिव परिवार तथा रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन प्रतिमाओं का नगर भ्रमण हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया, जो यज्ञ मंडप...

इचाक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत रतनपुर और मनाई गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री राम जानकी सह शिव परिवार तथा रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को प्रतिमाओं का नगर भ्रमण किया गया। जिसकी शुरुआत रतनपुर और मनाई में नवनिर्मित मंदिर स्थित यज्ञ मंडप से हुई। मंदिर प्रांगण से ढोल ताशा और बैजू के साथ निकली नगर भ्रमण शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कन्या, महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर प्रांगण से निकले नगर भ्रमण शोभायात्रा बरका खुर्द,दरिया,बरका कला,खुटरा,हसेल के अलावा संपूर्ण रतनपुर और मनाई गांव का भ्रमण के बाद मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ।भगवा पताका हाथों में थामे श्रद्धालुओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाकर नगर भ्रमण की शोभा और बढ़ा दिया।
इस दौरान हर हर महादेव,ओम नमः शिवाय, बोल बम, जय श्री राम के गगन भेदी जयकारा से इलाके का वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर भ्रमण में यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत मेहता,किशोरी प्रजापति, सचिव विकास पांडे, देवव्रत रजक ,कोषाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद मेहता, धर्मनाथ मेहता, रोहित यादव ,रेणु देवी, मुखिया सीता कुमारी, सिकंदर कुमार राम, अनीता देवी, इंद्रदेव प्रसाद मेहता, चमन रजक, अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मेहता, रिंकू देवी, पूर्व प्रमुख कौशल नाथ मेहता,तिलक महतो, मंदिर निर्माता जगदीश साव, अनिल अनिल साव ,विनोद विनोद साव,सुर्यनारायण मेहता,विजय मेहता, कामेश्वर मेहता धीरज रजक, वीरेंद्र मेहता, शंकर मेहता,वकील मेहता,लोकनाथ मेहता,संगीता देवी,ईश्वर ठाकुर, तेतरी देवी,बेवी देवी के अलावा हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।