Hazaribagh Taekwondo Players Shine at 25th Jharkhand State Championship with 22 Medals 25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 13 गोल्ड समेत 22 पदक, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazaribagh Taekwondo Players Shine at 25th Jharkhand State Championship with 22 Medals

25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 13 गोल्ड समेत 22 पदक

हज़ारीबाग़ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित 25वीं झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। हज़ारीबाग़ ने कुल 22 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण, 5 रजत और 4...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 31 May 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 13 गोल्ड समेत 22 पदक

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल स्कूल भेलाटांड धनबाद में 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित 25वीं झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हज़ारीबाग़ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक जिसमे 13 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के दम पर हज़ारीबाग़ ने टीम रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड राज्य से 470 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित 13 खिलाड़ी जिसमे बालिकाओ में शोभा कुमारी (24 किग्रा) रजनी कुमारी (26 किग्रा) चाहत कुमारी (29 किग्रा) योगिता कुमारी (27-32 किग्रा) निष्ठा कुमारी (पूमसे) और बालको में अखिल यादव (32 किग्रा) सौरव कुमार (35 किग्रा) निशांत कुमार (38 किग्रा) चिराग कुमार (44 किग्रा) पीयूष वर्मा (50 किग्रा), जूनियर वर्ग में उदित किशोर (68 किग्रा) अश्विल टिग्गा (55 किग्रा), राजन कुमार शामिल हैं।

रजत पदक विजेता में सिद्धांत कुमार, सागर कुमार, प्रतीक कुमार (32 किग्रा) रोशन कुमार शामिल है। कांस्य पदक विजेता में आयुष राज वर्मा (41 किग्रा) मयंक कुमार (50 किग्रा) मोहित कुमार (27 किग्रा) आर्यन कुमार यादव (21 किग्रा) शामिल हैं। मौके पर कोच हज़ारीबाग़ के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया कोच रौशन गुप्ता, निरंजन यादव, राजशेखर सिन्हा और आदित्य ओझा ने, जिनके समर्पित प्रयासों से खिलाड़ियों ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हज़ारीबाग़ ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन संजय उपाध्याय, अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार, संयुक्त सचिव चंदन राणा, कोषाध्यक्ष रौशन गुप्ता, दिलीप कुमार, अंकित रॉय, बिपेन्दर प्रकाश, आलोक रंजन सहित सभी सदस्य खिलाड़ियों और कोचों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।