Jharkhand Unity Union Welcomes Union Minister Annpurna Devi in Mumbai झारखंडी एकता संघ ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा का किया स्वागत , Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJharkhand Unity Union Welcomes Union Minister Annpurna Devi in Mumbai

झारखंडी एकता संघ ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा का किया स्वागत

मुंबई में झारखंडी एकता संघ ने केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया। संघ ने क्षेत्र की समस्याओं, जैसे साप्ताहिक ट्रेन को दैनिक करने और सूर्यकुंड को पर्यटन में बढ़ावा देने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 30 May 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
झारखंडी एकता संघ ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा का किया स्वागत

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मुंबई में झारखंडी एकता संघ ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। संघ के लोगों ने झारखंडियों के लिए साप्ताहिक ट्रेन को दैनिक करने, बरकट्ठा के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने और सलैया जलाशय योजना की मांग किया गया। वहीं मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आप लोगों की समस्याओं को अतिशीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मुंबई में रह रहे झारखंड के लोगों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। मौके पर झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव विनोद प्रसाद, ठाणे प्रभारी मुन्नालाल कुमार, बिजनेस सेल्समैन कारू रजक, विश्वकर्मा पूजा समिति कोषाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद समेत आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।