NH-522 Four-Lane Road Construction Land Acquisition Inspection in Tatijharia फोरलेन निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsNH-522 Four-Lane Road Construction Land Acquisition Inspection in Tatijharia

फोरलेन निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

टाटीझरिया में हजारीबाग से बगोदर तक बनने वाली एनएच-522 फोरलेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भूमि, पुराने और नवनिर्मित मकानों का निरीक्षण किया। मुआवजा तय प्रावधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 30 May 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
फोरलेन निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

टाटीझरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग से बगोदर वाया टाटीझरिया बनने वाली एनएच-522 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के लिए जमीन अधिग्रहण का स्थलीय निरीक्षण डीएलएओ निर्भय कुमार, एलआरडीसी राजकिशोर प्रसाद, रजिस्टार, टाटीझरिया सीओ नीलू टुडू ने गुरूवार को टाटीझरिया मौजा में किया। इस दौरान अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के किनारे की भूमि, पूर्व से निर्मित मकान और नवनिर्मित मकानों का स्थलीय निरीक्षण किया। कई जमीनों पर वर्षों से मकान बने हुए हैं तो बहुत सारी नवनिर्मित मकानें भी इसमें शामिल है। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर अविलंब समर्पित करने को कहा है। जमीन के लिए मुआवजा तय प्रावधान के मुताबिक किया जाना है।

टाटीझरिया मौजा में डाक बंगला एवं पर्यटन भवन भी स्थित है। इस मामले में भी तय प्रावधान के तहत जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। हजारीबाग से बगोदर तक एनएच का फोरलेन निर्माण कराए जाने की योजना को पूर्व में ही स्वीकृति मिल चुकी है। एनएच-522 का फोरलेन में तब्दील होने के बाद इस सड़क का महत्व बढ़ जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।