Retired Professor Prithvi Chand Kapoor Passes Away at 85 in Hazaribagh पटना कॉलेज के शिक्षक रहे वयोवृद्ध पीसी कपूर का निधन, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsRetired Professor Prithvi Chand Kapoor Passes Away at 85 in Hazaribagh

पटना कॉलेज के शिक्षक रहे वयोवृद्ध पीसी कपूर का निधन

हजारीबाग में 85 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर पृथ्वी चंद कपूर का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और अकेले रह रहे थे। उनके निधन की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और उनका शव मॉर्चरी में रखा गया। उनका...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 19 May 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
पटना कॉलेज के शिक्षक रहे वयोवृद्ध पीसी कपूर का निधन

हजारीबाग। वरीय संवाददाता पटना कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर पृथ्वी चंद कपूर (85 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। वह पटना के फतुहा के रहने वाले थे। वह यहां हजारीबाग के कालीबाड़ी रोड स्थित एक मकान में किराए पर लंबे समय से अकेले रह रहे थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की दोपहर जब उनके परिचित उन्हें देखने पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर मकान मालिक को सूचना दी गई। बाद में दरवाजा तोड़ा गया तो कपूर बेड पर मृत पाए गए। उनके निधन की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी।

बाद में उनके शव को मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव नीरज कुमार की पहल पर उनके शव को मॉर्चरी में रखा गया। इधर उनकी देखभाल करने वाले रामनगर के निवासी सूर्यकांत ने किसी तरह से उनके पुत्र का नंबर हासिल किया। जानकारी के अनुसार उनका पुत्र विदेश में रहता है। सूचना दिए जाने पर पुत्र ने उनके पैतृक घर से गांव वालों और परिचितों को भेजा। सोमवार की संध्या फतुआ से करीब 5.30 पांच बजे के आसपास चार पांच लोग यहां एचएचमसीएच पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव पटना के फतुहा चले गए। सूचना के अनुसार पीसी कपूर ने बीच में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। बाद में वह यहां व्यापार करने लगे थे। मुहल्ले वालों से मिली जानकारी के अनुसार वह शांत स्वभाव के और मितभाषी व्यक्ति थे। रिजर्व रहते थे। इस कारण आसपास के लोग बहुत अधिक उनके बारे में नहीं जानते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।