बरकट्ठा में पथराव मामले में 10 नामजद और 250 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
बरकट्ठा में पथराव की घटना में थानाप्रभारी राजेश कुमार भोक्ता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। 12 लोगों को नामजद किया गया है और 250 अज्ञात आरोपी हैं। इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। डीसी ने शांति बनाए...

बरकट्ठा (हजारीबाग)प्रतिनिधि। बरकट्ठा में पथराव की घटना में थानाप्रभारी राजेश कुमार भोक्ता के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में 12 नामजद और 250 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वैसे शोभायात्रा जुलूस पर हुए पथराव में करीब 10 लोग चोटिल हुए। चोटिल होने वालों में बरकट्ठा थाना के थानेदार समेत महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। डीसी नैंसी सहाय ने लोगों से शांति बनाए रखने में मदद की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि लोग किसी भी हाल में अफवाह पर ध्यान नहीं दें। वहीं एसपी ने कहा है कि इस मामले में एक बुजुर्ग की चोटिल होने की सूचना है। अभी तक स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर बरकट्ठा की झुरझुरी में कलश यात्रा के दौरान पथराव के बाद घंघरी तरबेचवा गांव शांति, सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है। बरही एसडीएम ने तीन शिफ्ट में अलग अलग दंडाधिकारी नियुक्त किया है। इनमें झुरझुरी, तरबेचवा के धर्मस्थल और झुरझुरी यज्ञ स्थल के लिए तैनात किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौजूद है। रविवार-सोमवार की रात्रि दो बजे तक एसपी अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। धार्मिक शोभायात्रा में किए गए पथराव के बाद से लोंगो में गुस्सा है। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पथराव के बाद से महायज्ञ में पूजा पाठ सुचारू रूप से चल रहा है। महायज्ञ सात अप्रैल को प्रारंभ हुआ और 15 अप्रैल को यज्ञ का समापन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।