Tribute Ceremony on Dr B R Ambedkar s 135th Birth Anniversary in Hazaribagh बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर सांसद समेत अन्य ने किया माल्यापर्ण, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTribute Ceremony on Dr B R Ambedkar s 135th Birth Anniversary in Hazaribagh

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर सांसद समेत अन्य ने किया माल्यापर्ण

हजारीबाग में संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 14 April 2025 11:34 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर सांसद समेत अन्य ने किया माल्यापर्ण

हजारीबाग वरीय संवाददाता संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड समीप स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं भाजपा नेत्री सह ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान को विश्वभर में एक अद्वितीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी। जहां कोई भेदभाव न हो और सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हों। उनका यह दृष्टिकोण आज भी आधुनिक भारत की नींव है। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और उनकी सोच आज भी लोगों को प्रेरित करती है। बाबा साहेब की सोच ने देश को एक नयी दिशा दी जिसमें सामाजिक समरसता और न्याय की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया जो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उनके समाज सुधार, न्याय और समानता के प्रति योगदान को दर्शाता है। उनका जीवन और कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।