सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं: आनंद बिहारी
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान की निंदा की। उन्होंने इसे महिलाओं, भारतीय सेना और देशभक्त नागरिकों का अपमान...
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा के मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया गया बयान न सिर्फ महिलाओं बल्कि भारतीय सेना और देशभक्त नागरिकों का भी अपमान है। उन्होंने मंत्री के बयान को सेना के शौर्य और बलिदान को कलंकित करने वाला बताया। कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार की पीढ़ियां भारतीय सेना में रही हैं। उनके पिताजी, चाचा, नाना और दादा सभी ने देश की सेवा की है। कर्नल कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व कर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभाई है।
इस दौरान ऐसा बयान देश की एकता को कमजोर करने की साजिश है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।