Congress President Anand Bihari Dubey Inspects Water Supply Project Expresses Anger Over Slow Progress बागबेड़ा वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCongress President Anand Bihari Dubey Inspects Water Supply Project Expresses Anger Over Slow Progress

बागबेड़ा वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई। दुबे ने कनीय अभियंता से जानकारी ली और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 29 April 2025 04:49 PM
share Share
Follow Us on
बागबेड़ा वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मंगलवार को बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण करने के बाद भड़क उठे। वे सबसे पहले बड़ौदा घाट पहुंचे जहां पाइप लाइन को नदी पार करके लाया गया है। जिला अध्यक्ष ने पाया कि नदी के अंदर पिलर और उसके ऊपर सतह बनाने का कार्य संपन्न हो गया है, लेकिन अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछाया गया है। जिला अध्यक्ष ने पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा जिस पर कनीय अभियंता शिवानंद बेदिया ने जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि काम की गति बेहद धीमी है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। वे बाद में कुसुम घाट पहुंचे जहां पर पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। वहां उन्होंने देखा कि पाइप लाइन सतह के थोड़ा ही नीचे बिछाया जा रहा, वह भी मिट्टी के ऊपर। इससे नाराज होकर दुबे ने कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को फोन किया और मामले की जानकारी दी। इस पर सुनील कुमार ने कहा कि वे तुरंत इस मामले को दिखवा रहे हैं। वैसे सतह के ऊपर बालू भरकर ही पाइप लाइन बिछाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।