कोल्हान : बिजली चोरी में सौ लोगों पर 14.68 लाख का जुर्माना
पूर्वी सिंहभूम में बिजली विभाग ने 939 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 100 लोग बिजली चोरी के लिए पकड़े गए। इन पर कुल 14.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जमशेदपुर अंचल में सबसे अधिक 448 स्थानों पर...

पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान में बिजली विभाग की टीम ने 939 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 100 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया और अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, इन लोगों पर 14.68 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया। बिजली जीएम अजीत कुमार ने बताया कि कोल्हान में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की गई है। सबसे अधिक जमशेदपुर अंचल में 448 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 55 लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। इनसे 11.63 लाख जुर्माना वसूला गया। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चाईबासा अंचल में 236 लोगों के घरों में छापामारी हुई, जिसमें 14 के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 3.04 लाख जुर्माना वसूला गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।