Empowering Tribal Communities Dharati Aaba Janbhagidari Abhiyan Launched in Jamshedpur पूर्वी सिंहभूम में ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान शुरू, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsEmpowering Tribal Communities Dharati Aaba Janbhagidari Abhiyan Launched in Jamshedpur

पूर्वी सिंहभूम में ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान शुरू

जमशेदपुर में 15 से 30 जून तक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए 'धरती आबा जनभागीदारी अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे पिछड़े तबकों तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 13 June 2025 01:36 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वी सिंहभूम में ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान शुरू

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 से 30 जून तक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों के लिए ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे पिछड़े तबकों तक पहुँचाना है।समाहरणालय परिसर से इस अभियान की शुरुआत सांसद विद्युतवरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर जनभागीदारी को प्रोत्साहन का संदेश दिया।सांसद

विद्युतवरण महतो ने इसे सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सशक्त कदम बताया, जबकि संयुक्त सचिव श्री प्रसाद ने इसे केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़ी एक प्रेरणादायक पहल करार दिया।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि जिले में कुल 275 ग्राम स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आधार पंजीकरण, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मौके पर ही दिया जाएगा।आईटीडीए परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव में सूचना पहुंचाई जाएगी और प्रत्येक शिविर में विभागीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। यह अभियान जनजातीय समाज की समग्र उन्नति के लिए प्रशासनिक समर्पण और सामाजिक सहयोग का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।