Grand Musical Bhagwat Katha Celebrates Krishna s Divine Leelas in Sakchi गोवर्धन साक्षात श्रीकृष्ण का ही स्वरूप : राजेश कृष्ण महाराज, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGrand Musical Bhagwat Katha Celebrates Krishna s Divine Leelas in Sakchi

गोवर्धन साक्षात श्रीकृष्ण का ही स्वरूप : राजेश कृष्ण महाराज

साकची में श्रीश्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन आचार्य राजेश कृष्ण जी महाराज ने कई दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 26 March 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
गोवर्धन साक्षात श्रीकृष्ण का ही स्वरूप : राजेश कृष्ण महाराज

साकची में श्रीश्री रामलीला उत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन आचार्य श्री राजेश कृष्ण जी महाराज ने भक्तों को गिरिराज अवतरण, गोवर्धन पूजा, रासलीला, उद्धव ज्ञान, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह सहित कई दिव्य प्रसंगों का श्रवण कराया। आचार्य ने कहा कि गोवर्धन साक्षात श्रीकृष्ण का ही स्वरूप हैं। भगवान के दाहिने वक्षस्थल से गोवर्धन प्रकट हुए और बाएं वक्षस्थल से श्रीराधा जी। जब ब्रजवासियों ने श्रीकृष्ण के कहने पर इंद्र की पूजा करना छोड़ दिया, तो इंद्र ने क्रोधित होकर मूसलधार वर्षा कर ब्रज को जलमग्न करने का प्रयास किया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठिका (छोटी उंगली) पर सात दिन-सात रात तक गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। जब इंद्र को ज्ञात हुआ कि स्वयं नारायण गोवर्धन को उठा रहे हैं, तो वे ऐरावत हाथी पर सवार होकर भगवान के चरणों में क्षमा मांगने आए। इसके बाद आचार्य श्री ने कंस वध, मथुरा विजय, जरासंध से संघर्ष एवं द्वारका की स्थापना की कथा विस्तार से सुनाई। आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा रुक्मिणी जी से विवाह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जाम्बवती, सत्यभामा, कालिंदी, मित्रविंदा, नग्नजीती, भद्रा और लक्ष्मणा से भी विवाह किया। नरकासुर के कारागार से 16,100 कन्याओं को मुक्त कर उन्हें अपनाया और समाज में सम्मान दिलाया।

भक्तों का समर्पण एवं समिति का सम्मान

कथावाचक ने भागवत कथा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर आशीर्वाद दिया तथा उनके निस्वार्थ सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर पशुपतिनाथ पांडे, राजेश अवस्थी, राजेश शुक्ला, ब्रिजेश वाजपेई, राजेंद्र प्रसाद सहित कई भक्तों ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। इस आयोजन में सुभाष चंद्र शाह, रामगोपाल चौधरी, गया प्रसाद चौधरी, पवन अग्रहरि, रोहित मिश्रा, डॉ. डी. पी. शुक्ला, शंकर लाल सिंघल, राम केवल मिश्र, अवधेश मिश्रा, दिलीप तिवारी, मगन पांडे, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज तिवारी, गौरी शंकर बसंत सहित अनेक श्रद्धालु भक्तों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।