Home Guard Sanjay Mahakud Dies on Duty in East Singhbhum Tributes Paid जादूगोड़ा में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHome Guard Sanjay Mahakud Dies on Duty in East Singhbhum Tributes Paid

जादूगोड़ा में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत

गृह रक्षा वाहिनी के होमगार्ड संजय महाकुड़ की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। शव को अंतिम सम्मान के लिए जमशेदपुर लाया गया, जहां अधिकारियों और गृह रक्षक संघ के सदस्यों ने श्रद्धांजलि...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 7 June 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
जादूगोड़ा में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत

गृह रक्षा वाहिनी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में तैनात होमगार्ड संजय महाकुड़ की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। संजय की प्रतिनियुक्ति जादूगोड़ा डीवीसी परियोजना क्षेत्र में की गई थी, जहां ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी वहां तैनात अन्य जवानों ने जिला समादेष्टा कार्यालय को दी। प्रतिनियुक्ति स्थल से शुक्रवार को शव को जमशेदपुर स्थित गृह रक्षक कार्यालय लाया गया, जहां उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला समादेष्टा हरिहर सिंह मुंडा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार गौरव, कंपनी कमांडर सुशील मुर्मू समेत गृह रक्षक संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गृह रक्षक जवान मौजूद थे।

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। संजय अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक छोटे बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गृह रक्षक बल में शोक की लहर है। दाह संस्कार के लिए जिला समादेष्टा कार्यालय की ओर से तत्काल प्रभाव से मृतक की पत्नी को 10 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही आश्वासन दिया गया कि भविष्य में उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत जो भी सहायता बनती है, वह दी जाएगी। जिला समादेष्टा हरिहर सिंह मुंडा ने कहा कि संजय महाकुड़ कर्तव्यनिष्ठ गृह रक्षक थे, जिनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। विभाग उनके परिवार के साथ खड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।