Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Alerts Police for Law and Order during Sendera Deploys Forest Officials
सेंदरा पर्व पर शिकार रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की, 11 चेकनाका और 17 वनपथों पर तैनात किए गए अधिकारी
जमशेदपुर में सेंदरा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी और सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी। शिकार रोकने के लिए 11 चेकनाका...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 4 May 2025 02:24 PM
जमशेदपुर।सेंदरा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल की तैनाती के लिए अनुमंडल पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है। शिकार रोकने के लिए 11 चेकनाका और 17 वनपथों पर वनकर्मियों और पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। 55 से अधिक वनकर्मियों और भारतीय वन सेवा के 10 तथा राज्य वन सेवा के 2 अधिकारियों को अभियान में शामिल किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।