Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Bicycle Distribution for Reserved Class Children Stalled
जिले में पांच हजार साइकिल वितरण का मामला ठंडे बस्ते में
जमशेदपुर में कल्याण विभाग की ओर से आरक्षित वर्ग के बच्चों को दी जाने वाली साइकिल वितरण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया है। 15,000 में से 5,000 साइकिलें अभी भी वितरित होनी बाकी हैं। विभाग को इस स्थिति की...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 2 June 2025 12:22 PM

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में कल्याण विभाग की ओर से आरक्षित वर्ग के बच्चों को दी जाने वाली साइकिल वितरण का काम फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। और यह स्थिति तब है जब 15 हजार में से करीब पांच हजार साइकिलों का वितरण बचा हुआ है। जिले में सैकड़ों साइकिलों के कुछ-कुछ पार्ट उपलब्ध हैं। हालांकि सभी कल पूर्जे नहीं होने की वजह से उन्हें कंप्लीट नहीं किया जा सकता। वैसे भी सभी मैकेनिक जा चुके हैं। इस मामले की जानकारी कल्याण पदाधिकारी ने राज्य मुख्यालय को दे दी है। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।