Lightning Strike Kills Two in Khadiyadih Village Injures One गालूडीह में वज्रपात से दो महिला की मौत, एक गंभीर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsLightning Strike Kills Two in Khadiyadih Village Injures One

गालूडीह में वज्रपात से दो महिला की मौत, एक गंभीर

गालूडीह के खड़ियाडीह गांव में बुधवार को वज्रपात से एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के समय दोनों खेत में पशुओं को चरा रही थीं। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। गांव में दो वर्ष पूर्व भी इसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 8 May 2025 06:51 PM
share Share
Follow Us on
गालूडीह में वज्रपात से दो महिला की मौत, एक गंभीर

गालूडीह के खड़ियाडीह गांव में बुधवार को वज्रपात से महिला और एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, एक भैंस की भी जान चली गई। घटना बुधवार शाम पांच बजे की है। घटना की सूचना खेत में मौजूद अन्य लोगों ने गांव में दी। ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पहुंचे और दोनों को खटिया पर लादकर गांव लाए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें काकुली चुडिंदा मध्य विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी गांव में एक दंपती की वज्रपात से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे कई महिलाएं पशुओं को चरा रही थीं। इस दौरान पहले तेज गर्जन के साथ बिजली कड़की और फिर बारिश शुरू हो गई। उसी समय खड़ियाडीह निवासी मधुसूदन महतो की पत्नी बसंती महतो (60) और नगेन महतो की पुत्री काकुली महतो (13) खेत में बकरी चरा रही थीं। इस दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर, चिपाडुंगरी गांव की एक महिला जो कुछ दूरी पर भैंस चरा रही थी, वह भी वज्रपात से घायल हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।