Shiv Sena Organizes Shaurya Tiranga Program to Boost Morale of Indian Army Against Terrorism शिवसेना ने किया शौर्य तिरंगा कार्यक्रम, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsShiv Sena Organizes Shaurya Tiranga Program to Boost Morale of Indian Army Against Terrorism

शिवसेना ने किया शौर्य तिरंगा कार्यक्रम

Moradabad News - शिव सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए भारतीय सेना का उत्साह बढ़ाने के लिए महाराणा प्रताप चौक पर एक शौर्य तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया। शिव सैनिकों ने भारतीय वीर जवानों को नमन किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 8 May 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
शिवसेना ने किया शौर्य तिरंगा कार्यक्रम

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को खत्म करने को लेकर भारतीय सेना बा्ल का उत्साह बढ़ाने के लिए शिव सेना ने एक शौर्य तिरंगा कार्यक्रम किया। सभी साथी महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने प्रतिमा के सामने तिरंगा फहराया। गुरुवार को शिव सैनिक बिलारी के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए कारगिल युद्ध आदि की लड़ाई को याद करते हुए भारतीय वीर जवानों को नमन किया। शिव सेवा के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भारत की सेना पर शिव सैनिकों को पूर्ण विश्वास है। वह प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि पाकिस्तान में आतंकवाद को जड़ से मिटा देना चाहिए।

जरूरत पड़ी तो शिवसैनिक सरकार और भारतीय सेना के साथ बॉर्डर पर जाने को तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना, महेश सिंह, दिनेश आजाद, सौरभ सक्सेना, रविशंकर रस्तोगी, अभिषेक शर्मा, पुखराज गुप्ता, भूरा भाई, विनोद यादव, संदीप सक्सेना, राजेश ठाकुर, अमित गुप्ता,कुश सक्सेना, राजीव ठाकुर,मयूर गुप्ता आदि शिव सैनिक शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।