भारत में हॉकी ऐतिहासिक स्थान रखती है:अशोक कुमार
Hapur News - -डीएवी पब्लिक स्कूल में पहुंचे हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमारध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार -छात्र छात्राओं को संबोधित किया, शिक्षकों एवं

डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के पुत्र अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अशोक कुमार सिंह का आगमन हुआ। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें हॉकी खेल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधन ने अशोक कुमार का भव्य स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत में हॉकी ऐतिहासिक स्थान रखती है। अत:इसकी प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाये रखने के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करनी आवश्यक है। यह एक लोकप्रिय खेल है। हॉकी एक ऐसा खेल है जो दो टीमों के बीच खेला जाता है। प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने कहा कि अशोक कुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि खेल जगत में प्रसिद्ध है।
उनके पिता मेजर ध्यानचंद तत्कालीन हॉकी के महान खिलाड़ी थे। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। स्कूल में पहुंचे उनके पुत्र अशोक कुमार भी महान खिलाड़ी हैं। वह भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर हॉकी एसोसियेशन के अध्यक्ष, नेशनल वुमन्स हॉकी टीम के चयन में अहम भूमिका निभाई है। स्कूल में अशोक कुमार के पहुंचने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का संचार देखने को मिला। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।