दो दिन में 7.4 डिसे उछला दिन का पारा, आज-कल पड़ेगी गर्मी बेहिसाब
भागलपुर में तापमान पिछले दो दिनों में 7.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते दो दिनों में दिन के तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ चुका है तो गुरुवार को उमस से ज्यादा तो गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिये। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शुक्रवार और शनिवार को गर्मी अपने पूरे शबाब पर रहेगी। इस दौरान दिन में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है तो दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाने का अनुमान है। हालांकि रविवार से गर्मी के तेवर में कुछ नरमी आने की संभावना है। 2.5 डिग्री सेल्सियस उछला दिन का पारा, रात का पारा भी चढ़ा बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा ढाई डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात के तापमान में भी 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे 59 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 35 प्रतिशत पर आ गई। वहीं बीते 24 घंटे में 3.1 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही। आज और कल दहकेगा दिन, 40 डिसे के पार जा सकता है पारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है। जिससे इन दोनों दिन गर्मी अपने पूरे शबाब पर रहेगी और इस दौरान जिले में गर्म हवाएं चल सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।